फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने एसपी को गोल्ड व एएसपी को सिल्वर मेडल से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बेहतर कार्य व घटनाओं का खुलासा कर जिले से लेकर राजधानी तक अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एसपी को डीजीपी ने गोल्ड मेडल से नवाजा है। वहीं, एएसपी ग्रामीण को भी सिल्वर मेडल दिया गया है। 15 अगस्त को जिले के दोनों अधिकारियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर जिले में या गोंडा में डीआईजी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त को सम्मानित होने वाले अधिकारियों की लिस्ट डीजीपी कार्यालय से मंगलवार शाम को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

एसपी विपिन मिश्रा ने 22 फरवरी को जिले की कमान संभाली थी। कमान संभालने के बाद एसपी ने गो तस्करी, चोरी, लूट जैसी वारदातों पर रोक लगाने के साथ लापरवाह पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जिले में हुई घटना के बाद जल्द से जल्द खुलासा करवाने में एसपी खुद अहम भूमिका निभाते रहे। घटनास्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को प्वाइंट बताकर उस पर कार्य करने के निर्देश देकर घटना का खुलासा करवाने जैसे कार्य से एसपी की जिले से लेकर राजधानी तक अपनी एक अलग पहचान बनाई।
बेहतर कार्य व घटनाओं का खुलासा करने को देखते हुए डीजीपी ने अपने प्रशंसा पत्र व मेडल से नवाजे जाने वाली लिस्ट में बहराइच एसपी का नाम रखा। वहीं एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने भी जिले में कमान संभालने के बाद कई अहम खुलासे करवाने में भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

बॉर्डर से बाइक चोरों के सरगना को पकड़कर खुलासा करवाने जैसे कार्यों को देखते हुए डीजीपी ने एएसपी ग्रामीण को सिल्वर गोल्ड देकर सम्मानित किया है। जिले के दोनों अधिकारियों को डीजीपी की ओर से मिले सम्मान से जिले का नाम रोशन हुआ है। इसके लिए जिलेवासी दोनों अधिकारियों को फोन व सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें