फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
बहराइच के सिद्धनाथ मंदिर में सावन माह के पहले दिन परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
विज्ञापन
बहराइच। सावन माह के पहले दिन बृहस्पतिवार को शहर के शिव मंदिर और शिवालय श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। सुबह होते ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिन चढ़ने तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। कई श्रद्धालुओं ने घरों में भी विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन


शहर के पांडवकालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा कानूनगोपुरा मोहल्ले स्थित बाबा नागेश्वर मंदिर, सखैयापुरा के मनकामेश्वर नाथ मंदिर, सरयू तट स्थित मरीमाता मंदिर, डिगिहा तिराहा स्थित मां संहारिणी मंदिर समेत शहर के अन्य छोटे-बड़े शिवालयों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की।

श्री सिद्धनाथ मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रवि गिरि जी महाराज ने बताया कि पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं बाबा नागेश्वर मंदिर के पुजारी कपिलदेव त्रिपाठी, मां संहारिणी मंदिर के पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी, सखैयापुरा स्थित मनकामेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी पंडित मगन बिहारी मिश्र और मरीमाता मंदिर के शिव प्रसाद ने बताया कि सावन माह के धार्मिक महत्व और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसरों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

बहराइच के सिद्धनाथ मंदिर में सावन माह के पहले दिन परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें