फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बस हादसे में घायल श्रद्धालुओं ने बयां किया मंजर, चालक पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज। श्रद्धालुओं को बहराइच से लेकर निकली बस रविवार की शाम मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर पलट गई। इस बस में 62 श्रद्धालु सवार होकर मनौना धाम जा रहे थे। इनमें से 35 घायल हो गए। घायल ग्रामीण किसी प्रकार वापस आए तो हादसे का मंजर बयां किया। उन्होंने आरोप लगया कि बस चालक और क्लीनर जानबूझकर बस को किनारे लगाकर कूद गए और बस खाई में पलट गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के मुताबिक ड्राइवर शुरू से ही गाड़ी अनियंत्रित चला रहा था। साथ के लोगों ने ड्राइवर से कहा की गाड़ी थोड़ा सही से और सुरक्षित चलाइए तो ड्राइवर ने कहा कि अभी हम आधे घंटे में तुम लोगों को पहुंचा देते हैं और उसके बाद ड्राइवर जो अपने पास चद्दर, मफलर व कुछ अन्य कपड़े रखे हुए था उसको अपने कमर में और सर पर लपेट लिया साथ ही क्लीनर को भी अपने पास बुलाकर उसे भी सचेत कर दिया था। ड्राइवर चलती बस को थोड़ा रोड के किनारे करके कूद गया और उसके पीछे क्लीनर भी कूद गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
श्रद्धालुओं के अनुसार प्रेमा देवी पत्नी तीरथ राम, राजेश पुत्र गजाधर,नेतराम पुत्र चौड़ा,नेबरु पुत्र बदलू, बाबूलाल पुत्र मुनेश्वर प्रसाद, ज्ञानवती पत्नी बाबूलाल, बबलू पुत्र हंसराम, लवकुश वर्मा पुत्र हंसराम, रामदीन पुत्र हनुमान, बाबू पुत्र मोहनलाल, सुगरा पत्नी बाबू सहित लगभग 35 लोग घायल हुए थे। सभी निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि हम लोग ड्राइवर व बस मालिक के खिलाफ थाना में प्रार्थना पत्र देकर दवा उपचार एवं हुए नुकसान के भरपाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें