फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कंद माता की पूजा-अर्चना को उमड़े भक्त

विज्ञापन
बहराइच के मोहल्ला बशीरगंज लोहिया चौराहा पर नवरात्र पर मां दुर्गा की पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। नवरात्र पर्व के अवसर पर देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग रही हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाएं लोगों के आकर्षण और श्रद्धा का केंद्र बनी हुुई हैं। दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना और साधना में जुटे हैं। ग्रामीण अंचलों में भी मां के जयकारों की धूम मची है।
विज्ञापन

आदि शक्ति जगदंबा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता के पूजन-अर्चन के लिए गुरुवार को देवी मंदिर और पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के संहारणी मंदिर, मरीमाता मंदिर, गुल्लाबीर मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भोर से ही पूजन का सिलसिला शुरू हो गया।
मान्यता है कि स्कंदमाता की पूजा करने से पुत्रों को सद्बुद्धि मिलती है और वह माता-पिता के आज्ञाकारी बनकर उनकी सेवा करते हैं। शहर के पानी टंकी तिराहा, काली मंदिर, धनुकुट्टीपुरा, एसपी कार्यालय के निकट, केडीसी रोड, काजीकटरा आदि स्थानों पर स्थापित की गई प्रतिमाओं के पंडाल में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा के पूजन के लिए श्रद्धालुआें की भीड़ उमड़ रही है। रिसिया के इंदिरा नगर, हनुमान मंदिर, चरसिया बाबा कुट्टी मंदिर, सिसई सलोन, संतोषी माता मंदिर, चकिया समयमाता मंदिर आदि स्थानों पर भी दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें