फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Wed, 20 Jul 2016 10:57 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
भोले बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन माह बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन सुबह से ही भक्त बोल बम के जयकारों के साथ जत्थे में निकलना शुरू हो गए। शहर के प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शिवभक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग और दूध के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मटेरा स्थित जंगलीनाथ मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। नवाबगंज स्थित मंगलीनाथ मंदिर में भी जलाभिषेक किया गया।

नानपारा के विश्वनाथ मंदिर और शिवालाबाग मंदिर में भी जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। पयागपुर के बागेश्वरनाथ शिव मंदिर में भी सुबह से भक्त जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें