फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीपाटन, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या व मेरठ की टीमें जीतीं

विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम में चले रहे फुटबाल प्रतियोगिता में शाट मारता खिलाड़ी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। मंगलवार को हुई लीग प्रतियोगिता में प्रदेश की मंडल स्तरीय टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मंगलवार को देवीपाटन, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या व मेरठ की टीमों ने लीग मुकाबला में परचम फहराया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को प्रतियोगिता के दौरान खेले गये लीग मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस दौरान पहला मैच देवीपाटन मंडल व अलीगढ़ मंडल की टीम बीच खेला गया। देवीपाटन मंडल की टीम ने मैच को 3-1 के अंतर से जीत लिया। दूसरा मैच बरेली मंडल व कानपुर मंडल के बीच हुआ। इस दौरान कानपुर मंडन ने 4-2 के अंतर से मैच जीत लिया। तीसरा मैच वाराणसी मंडल की टीम 2-1 के अंतर विजयी रही।
विज्ञापन

चौथा मैच मेरठ मंडल व अयोध्या मंडल के मध्य हुआ। अयोध्या मंडल की टीम ने मैच को 5-1 के अंतर से जीता। क्रीड़ाधिकारी एआर अंसरी ने बताया कि सोमवार की देर शाम हुए आगरा मंडल व मेरठ मंडल की टीम के बीच खेले गये मैच में मेरठ की टीम ने 3-1 के अंतर मैच को जीत लिया था। जबकि गोरखपुर व अयोध्या मंडल के बीच के खेले गये मैच में अयोध्या मंडल ने 1-0 से मैच को जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें