फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ऊर्जा मंत्री के आदेश के बाद भी जर्जर पोल की नहीं हुई मरम्मत

विज्ञापन
​शिव शायर बाबा के स्थान पर जंग लगा परिवर्तक पोल। 
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा स्थित शिवशायर बाबा स्थान के निकट लगे ट्रांसफॉर्मर के पोल पर जंग लगने से वह जर्जर हो गया है। इस पर पेंट कराने की मांग विभाग से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ऊर्जा मंत्री को भी पत्र लिखा गया। मंत्री आवास से दो बार आदेश जारी होने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक एवं राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता वीएस श्रीवास्तव ने बताया कि जिस पोल पर ट्रांसफॉर्मर स्थापित है, वह जंग लगने के कारण कमजोर होता जा रहा है। यदि समय रहते उस पर पेंट करा दिया जाए, तो उसकी मजबूती बनी रह सकती है। इस बारे में ऊर्जा मंत्री के शिविर कार्यालय से दो बार आदेश जारी हुए, फिर भी कोई कार्य नहीं हुआ। बुधवार को अनुस्मारक पत्र भेजे जाने पर ऊर्जा मंत्री के शिविर कार्यालय से फोन आया और शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें