स्कूलों में निरीक्षण करते संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी।
- फोटो : स्कूलों में निरीक्षण करते संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी।
बहराइच। उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम सरोज एवं आरटीओ राजेश कुमार मौर्य बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे और विभागीय अधिकारियों से परिषदीय विद्यालयों से अनबोर्डिंग से जुड़े कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान डीएम कार्यालय की ओर से निजी स्कूलों के वाहनों में नियमों की अनदेखी से जुड़ी खबरों की कटिंग अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गई। इस पर उप परिवहन आयुक्त और आरटीओ ने व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई।
दोनों अफसर टीम के साथ निजी स्कूलों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान डिवाइन ग्रेस समेत अन्य विद्यालयों में पहुंच कर स्कूली वाहनों की जांच की। वाहनों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की और खामियां मिलने पर संबंधितों को फटकार लगाई। उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम सरोज ने विद्यालय प्रबंधन से कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही स्कूली वाहनों का संचालन सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय कार्यालय के पीटीओ अवधराज गुप्ता, आरआई प्रदीप कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।