फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घने कोहरे से तराई में थमा जनजीवन

Sun, 11 Jan 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में शनिवार सुबह छाया कोहरा। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम लगातार करवट ले रहा है। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। कोहरे के कारण सड़कें और गलियां लगभग सुनसान नजर आईं, वहीं कर्मचारियों, दुकानदारों और घर से निकले आम नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



शनिवार सुबह छह बजे से ही छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली, जिससे लोगों को कांपने और घरों से निकलने में परेशानी हुई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


हालांकि, सुबह नौ बजे हल्की धूप निकली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने के बाद तापमान में हल्की बढ़त महसूस हुई, जिससे ठंड से कुछ हद तक निजात मिली।
विज्ञापन



फिर भी दिन भर तेज हवा ने मौसम का मिजाज सख्त बनाए रखा। ठंड के चलते ज्यादातर लोग घरों में ही रहने को मजबूर रहे। बाजार और सार्वजनिक स्थल सामान्य दिनों की तुलना में काफी सुनसान दिखाई दिए।


मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी के अनुसार तराई क्षेत्र में आने वाले दो-तीन दिनों तक कोहरे और ठंडी हवा का दौर जारी रहने की संभावना है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि सुबह और शाम के समय घर से निकलते समय ऊनी कपड़े पहनें और विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें