फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग

Tue, 27 Oct 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। तहसील क्षेत्र के वनग्राम निषाद नगर में ग्रामीणों और समाजसेवियों की बैठक हुई। जिसमें इस गांव को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी ने कहा कि वनग्राम होने के कारण ग्रामीणों को सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलने में भारी दिक्कतें आती हैं। बैठक में गांव को राजस्व ग्राम बनाने, कृषि भूमि व आवास के लिए स्थायी पट्टा देने और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की मांग को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है और मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान प्रीतम निषाद, लक्ष्मी निषाद, भागमनी, दयाराम, धर्मराज मल्लाह, तीरथ राम, शारदा देवी और रघुराई सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें