फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ई-केवाईसी नहीं कराई, 1.34 लाख यूनिटों का राशन बंद

Tue, 27 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राशन कार्ड में दर्ज लाभार्थियों की ई केवाईसी न होने से जिले में 1,34,764 यूनिटों का राशन बंद हो गया है। शासन की ओर से कई बार समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद भी इन लाभार्थियों ने ई केवाईसी नहीं कराई। अब शासन के निर्देश पर अपात्र और अनुपस्थित लाभार्थियों के नाम सूची से स्थायी रूप से हटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


जिले में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय के कुल 7,28,534 राशन कार्डों पर 26,96,325 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इन्हें 1294 कोटे की दुकानों से हर माह निर्धारित मात्रा में राशन वितरित किया जाता है। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी करीब पांच प्रतिशत लाभार्थियों की ई केवाईसी नहीं हो सकी है। जिले में ई केवाईसी का प्रतिशत 95.01 है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, बड़ी संख्या में लाभार्थी काम के सिलसिले में दूसरे प्रदेशों और विदेशों में रह रहे हैं। ऐसे में वे ई केवाईसी कराने के लिए घर नहीं लौटे। वहीं, कुछ लाभार्थियों की मृत्यु भी हो चुकी है। विभाग अब ऐसे अपात्र और अनुपस्थित लाभार्थियों को डाटाबेस से हटाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, ई केवाईसी पूरी कराने पर संबंधित यूनिटों को दोबारा राशन मिलने लगेगा।
विज्ञापन




ई केवाईसी होते ही मिलेगा राशन
जिला आपूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि एक लाख से अधिक यूनिटों की ई केवाईसी लंबित है। प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित लाभार्थियों को राशन मिलने लगेगा। शासन के निर्देश पर अपात्र और अनुपस्थित लाभार्थियों के नाम डाटाबेस से स्थायी रूप से हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें