फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: करोड़ों की लूट में दिल्ली पुलिस ने गेस्ट हाउस प्रबंधक को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दिल्ली में सप्ताह भर पहले 14 करोड़ रुपये की लूट के मामले में बुधवार रात बहराइच पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने डिगिहा तिराहा स्थित बंधन गेस्ट हाउस वहां के प्रबंधक सुभाष सिंह को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के लिए टीम उसे अपने साथ दिल्ली ले गई।
विज्ञापन


बताया गया कि दिल्ली में सप्ताह भर पूर्व बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पीड़ित की ओर से 14 करोड़ रुपये की लूट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें सुभाष को भी नामजद बताया जा रहा है। इसी मामले में पूछताछ और जांच के सिलसिले में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम बहराइच पहुंची।

टीम नगर कोतवाली पुलिस के साथ डिगिहा तिराहा स्थित बंधन गेस्ट हाउस पहुंची। यह गेस्ट हाउस यूपी के टॉप-50 माफिया में शामिल बताए जाने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह गब्बर का बताया जा रहा है। टीम ने यहां प्रबंधक सुभाष सिंह को हिरासत में लिया। इसके बाद उसे लेकर नगर कोतवाली पहुंची और वहां अपनी आमद दर्ज कराई। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम सुभाष सिंह को अपने साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गई।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम सुभाष सिंह को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से अभी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें