फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से काटकर लाई जा रही 13 बोटा सागौन की लकड़ी को पकड़ा, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा रेंज के जंगल से काटकर लाई जा रही सागौन की लकड़ी को एसएसबी व वन विभाग के जवानों ने पकड़ लिया। जवानों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन सभी झाड़ियों का फायदा उठाते हुए नेपाल सीमा में चले गए। वन विभाग ने बरामद लकड़ी को सीज कर केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में जंगलों की सुरक्षा के लिए वन, एसएसबी, पुलिस व एसटीपीएफ के जवान लगे हुए हैं। इसके बाद भी संरक्षित वन क्षेत्र से पेड़ों की कटान जारी है। नेपाली वन माफिया ने मुर्तिहा रेंज के जंगलों से सागौन के पेड़ काट डाले। इसके बाद बोटे बनाकर उसे नेपाल सीमा में ले जा रहे थे। इसकी जानकारी एसएसबी को लगी। इस पर एसएसबी 59वीं बटालियन ए कंपनी घुमनाभारू के इंस्पेक्टर ने मुर्तिहा वन विभाग से संपर्क किया।
रविवार तड़के एसएसबी के जवान तथा वन विभाग की टीम पगडंडियों पर निकली। तभी कुछ नेपाली माफिया सागौन के बोटे लादकर आते दिखे। जवानों ने जैसे ही टार्च जलाई, सभी बोटे छोड़कर झाड़ियों में छिप गए। जवानों ने दौड़ाया लेकिन लकड़ी काटने वाले आरोपी नेपाल सीमा में घुस गए।
विज्ञापन

एसएसबी के इंस्पेक्टर आरिफ खान ने बताया कि नेपाली लकड़कट्टों ने मुर्तिहा रेंज के बीट संख्या 18 से सागौन के पेड़ काटे हैं। 13 बोटे सागौन की लकड़ी बरामद हुई है। बरामद लकड़ी को रेंज कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया है। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि बरामद लकड़ी को सीज कर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें