फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सुल्तान इलेवन को 47 रनों से हराया

Thu, 05 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
केडीसी के मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर बुधवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में सुल्तान इलेवन और न्यू एक्स क्रॉस क्लब के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें न्यू एक्स क्रॉस क्लब ने सुल्तान इलेवन को 47 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू एक्स क्रॉस क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 153 रन बनाए। सबी अंसारी ने 41 और मोहम्मद फैजान ने 37 रन बनाए। सुल्तान इलेवन की ओर से अनस ने तीन और जुबेर ने दो विकेट लिए।

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तान इलेवन की टीम 16 ओवर में 106 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान सुल्तान अहमद ने 37 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। टीम का कोई दूसरा बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू एक्स क्रॉस क्लब की ओर से आशुतोष खत्री, साहिल और दानिश खान ने तीन-तीन विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए साहिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें