बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को स्टेडियम टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन के बीच अभ्यास मैच खेला गया, जिसमें स्टेडियम टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
हॉकी कोच मोहम्मद आरिफ के मार्गदर्शन और रेफरी ओंकार की देखरेख में हुए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने कड़ा प्रदर्शन किया। मैच देखने शिवा, विशाल, संजना, अदिति, अनन्या, अकरम, कमलेश, आलोक, कृष्णा, आयुषी, तनू और तौसीफ सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।