फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में चार तो श्रावस्ती में तीन चरण में पंचायत चुनाव

Mon, 21 Sep 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/श्रावस्ती। पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद बहराइच और श्रावस्ती में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी अधिसूचना जारी कर दी है। बहराइच में चार चरणों में चुनाव कराया जाएगा। पहले चरण में महसी तहसील क्षेत्र, दूसरे में कैसरगंज, तीसरे में नानपारा और चौथे में सदर तहसील क्षेत्र में चुनाव होंगे।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि पहले चरण में जिला पंचायत के 14, दूसरे में 17, तीसरे में 21 और चौथे में 12 सदस्य पद पर चुनाव कराया जाएगा। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य के 341, 427, 512 और 328 पदों पर भी चुनाव होंगे। ग्राम पंचायत सदस्यों के भी 13838 पदों पर चुनाव होगा। एडीएम ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

वहीं, श्रावस्ती में पहले चरण में नौ अक्टूबर को इकौना, गिलौला, तीसरे चरण 17 अक्टूबर को हरिहरपुररानी व जमुनहा व 29 अक्टूबर चौथे चरण में सिरसिया क्षेत्र में बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। एक नवंबर को मतगणना की तारीख निश्चित की गई है। इस वर्ष कराए जा रहे मतदानों के लिए कुल 1106 बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ ही 449 मतदान केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें