फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वीडियाे बनाने से मना करने पर जानलेवा हमला

Mon, 04 Mar 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की पड़ताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमपुरवा में नृत्य कर रही महिलाओं का वीडियो बना रहे युवक को मना करना दूसरे युवक को भारी पड़ा। वीडियो बनाने से मना करने पर भड़के युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत गजपतिपुर निवासी जवाहिर लाल यादव अपनी ससुराल हरदी थाने के रमपुरवा में रहते हैं। शुक्रवार की देर रात वह गांव निवासी युवक के यहां तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में महिलाओं का नृत्य भी हो रहा था। गांव निवासी सर्वेश मोबाइल से महिलाओं का वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कार्यक्रम देख रहे लोगों ने सर्वेश को कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनाने की बात कही। जिससे नाराज सर्वेश ने साथियों के साथ जवाहिर पर हमला कर दिया। आननफानन घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी एसके सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सर्वेश सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें