प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कराया जाएगा विकास
1856.575 लाख अवमुक्त हुई पहली किश्त
संवाद न्यूज एजेंसी बहराइच। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत 3713.15 लाख से जिले के 51 राजकीय/अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों का निर्माण व जीर्णोद्धार कराया जाएगा। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इसके बाद नानपारा के विधायक राम निवास वर्मा ने अधिकारियों के साथ शिलालेख का अनावरण किया।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय विद्यालयों में जर्जर भवनों के पुननिर्माण, अतिरिक्त कक्षा कक्ष, स्वच्छ पेयजल, बालक/बालिका शौचालय, प्रयोगशाला, पुस्तकालय कक्ष, मल्टीपर्पज हॉल, माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना आदि के लिए 3713.15 लाख रुपये धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिसके सापेक्ष प्रथम किश्त में धनराशि 1856.575 लाख रुपये अवमुक्त हो गई है।
इसके तहत 2 राजकीय इंटर काॅलेज बहराइच एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज नवाबगंज का नया भवन बनाया जाएगा। इसके अलावा 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में मल्टीपर्पज हाल बनेगा। 18 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में मल्टीपर्पज हाल एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा, 4 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शौचालय निर्माण, 3 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा आदि कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए यूपी सिडको कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
डीएम ने बताया कि 1009.64 लाख की लागत से राजकीय इंटर काॅलेज बहराइच एवं 498.33 लाख की लागत से राजकीय बालिका इंटर काॅलेज नवाबगंज के विद्यालय भवन बनाया जाएगा। राजकीय बालिका इंटर कालेज नूरपुर, लखैयाकला, बसाहियापाते व कैसरगंज, जीआईसी चकसौगहना, राजकीय माडल इंटर कालेज बड़ागांव, जीजीआईसी हुज़ूरपुर, राजकीय हाईस्कूल बदरौली, राजकीय हाईस्कूल रामपुर धोबियाहार, पटना, पतरहिया, भगतापुर, चाकूजोत, किशुनपुर, गंगापुर, सेमरौना, सेमरियावां, विशेश्वरगंज, राजापुर कला, सलारपुर, पुरैना रघुनाथपुर, परगहवा, सोनवरसा, गोड़हिया नंबर-4, अहाता, परसेण्डी, मुस्तफाबाद, राजकीय इंटर कालेज रमपुरवा व जीजीआईसी अचौलिया, राजकीय हाईस्कूल इटहा, ऐलिहा, समसातरहर, भोपतपुर चौकी, जिगनिया छतरपाल, गंगाजमुनी, बसंत टेपरा, चहलवा, उर्रा बाजार, रामपुर मटेही, पकड़िया दीवान, टेंडवा सिस्टीपुर, बहोरिकापुर, नकाही, मैकूपुरवा, बौण्डी, गुलरिहा गाजीपुर, कुरसंडा, राजकीय हाईस्कूल नरौंदा, उमरी में शौचालय, मल्टी परपज हाल, स्वच्छ पेयजल निर्माण कार्य कराया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, डीआईओएस नरेंद्र देव, कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता घनश्याम बिड़ला आदि मौजूद रहे।