नहीं हो सकी शिनाख्त, प्रयास में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर थाना क्षेत्र के कंदौली गांव के पास स्थित बंधे के किनारे से रविवार की सुबह गुजर रहे ग्रामीणों को बंधे के किनारे एक शव पड़ा दिखा। शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी।
ग्राम प्रधान दिलेराम की सूचना पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और मृतक की पहचान का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि के थानों व ग्रामीणों से मृतक के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। वहीं सूचना पर क्षेत्राधिकारी रूपेंद्र गौड़ भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान ग्रामीणों में हत्या कर शव फेंकने की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।