फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बेंत की झाड़ियों में पड़ा मिला नर हाथी का शव

Sat, 15 Feb 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में मृत मिला हाथी व जांच करती टीम।
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट जंगल के गेरुआ नदी के दूसरे तट पर बृहस्पतिवार देर शाम को एक नर हाथी मरा हुआ पाया गया है। इसकी जानकारी वनकर्मियों को गश्त के दौरान हुई। विभाग का दावा है कि हाथी के मौत का कारण प्राकृतिक है। घटना की जानकारी के बाद विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन


घटनास्थल का मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर डाॅ. एच राजा मोहन ने निरीक्षण किया। साथ ही पोस्टमार्टम व शव निस्तारण की कार्रवाई अपने सामने कराई। नर हाथी के शव को उसके समस्त अंगों के साथ गड्ढा खोदकर नमक व चूना डालकर दफन कर दिया गया।

डीएफओ बी शिवशंकर ने बताया कि नर हाथी का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के दल ने किया। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए हाथी के विसरा को सुरक्षित कर लिया गया है। उसे जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें