फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेतों में पड़े मिले किसानों के शव

Thu, 12 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विशुनपुर रहवा में किसान का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - संवाद
विज्ञापन
रुपईडीहा/ चित्तौरा / धरसवां। दो थाना क्षेत्रों में बुधवार को फसल देखने गए किसानों के शव खेतों में पाए जाने से सनसनी फैल गई। इनमें से एक किसान के शरीर पर गहरे जख्म, जबकि दूसरे के कूल्हे पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लले भेज दिए।
विज्ञापन



दरगाह क्षेत्र के विशुनपुर रहवा गांव निवासी बड़कऊ (50) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे फसल देखने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक उनके न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो रात में परिजनों ने दरगाह थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।

बुधवार सुबह गांव से कुछ दूर स्थित खेत में उनका शव पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। पेट फटा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


उधर, रुपईडीहा क्षेत्र के मनवरिया गांव स्थित खेत में जामिन अली (43) का शव मिला। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि परिजनों के अनुसार जामिन अली बुधवार सुबह लगभग सात बजे घर से कुछ दूर स्थित शोभाराम के खेत की ओर गए थे।

बताया कि काफी देर तक उनके न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण संदिग्ध है। जामिन के कूल्हे पर हल्के चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें