फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइक सवार दोस्तों को डीसीएम ने रौंदा

Thu, 05 Jun 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कैसरगंज में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज कस्बा निवासी मोहम्मद सुफियान (17) व फखरपुर क्षेत्र के खपुरवा निवासी ननके उर्फ राजकुुमार (16) को बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ दो-दो मौतों से हाईवे पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनके मौत की पुष्टि कर दी। मौत की सूचना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने चालक को डीसीएम समेत कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सुफियान व ननके दोनों कैसरगंज कस्बा स्थित एक बाइक की दुकान पर काम करते थे। दोनों दोस्त थे। बुधवार को दोनों दुकान से बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए निकले थे। इस दौरान बहराइच-लखनऊ हाईवे पर कैसरगंज कस्बा स्थित परमहंस डिग्री काॅलेज के पास बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें रौंद दिया। कोतवाल सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि डीसीएम नेपाल से जरवल कस्बा माल लेकर जा रहा था। डीसीएम को चालक समेत कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइक व साइकिल की भिड़ंत, इलाज के दौरान बाइक चालक ने तोड़ा दम

बहराइच। ग्राम पंचायत चंदन कुट्टी निवासी परशुराम (20) मंगलवार को बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के पास उनकी साइकिल सवार तिकुइयां निवासी संदीप (19) के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल परशुराम व संदीप को इलाज के लिए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया। वहां रात में परशुराम की मौत हो गई। मृतक परशुराम के भाई चंदन कुमार ने बताया कि दोनों को पहले जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया था। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत
बहराइच। बलरामपुर के उतरौला सीएचसी से एक 25 वर्षीय युवक को घायलावस्था में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लाया गया था। उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पहचान के लिए मॉर्च्यूरी में रखवाया। युवक को लाने वाले उतरौला निवासी होमगार्ड राम मनोरथ ने बताया कि उन्हें कोतवाली से सीएचसी उतरौला भेजा गया था। युवक सीएचसी में मौजूद था, उसे सीएचसी से एंबुलेंस द्वारा बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ला रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

कैसरगंज में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद बिलखते परिजन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें