फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीसीएम व ट्रेलर में भिड़ंत, लगी आग, जिंदा जले चालक

विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद जलता डीसीएम व ट्रेलर। - फोटो : सड़क हादसे के बाद जलता डीसीएम व ट्रेलर।
विज्ञापन
धरसवां/चित्तौरा। आसाम रोड चौराहे के पास रविवार देर रात एंबुलेंस को बचाने में डीसीएम और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और दोनों के चालक केबिन में जिंदा जल गए। अग्निशमन कर्मियों ने मशक्कत से आग बुझाई। इस दौरान मार्ग पर जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन बहाल कराया गया। हादसे में जान गंवाने वाले चालकों में से एक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीसीएम वाहन सीमेंट लेकर नानपारा की ओर जा रहा था, जबकि ट्रेलर में कृषि यंत्र लदे थे। दोनों ही वाहन तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रहे थे। इसी दौरान एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस को टक्कर लगने से बचाने के लिए दोनों वाहन बेकाबू होकर आपस में टकरा गए। दोनों वाहनों के टकराने से एंबुलेंस भी उनकी चपेट में आ गई। डीसीएम व ट्रेलर की भिड़ंत इतनी तेज थी कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। टक्कर लगने के बाद डीसीएम व ट्रेलर के केबिन में आग लग गई।
जब तक लोग दोनों वाहनों के चालकों को निकालने की कोशिश करते तब तक आग की लपटें काफी तेज हो गईं। इससे दोनों वाहन चालक केबिन के अंदर ही जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग बुझाई। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। दरगाह थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने बताया कि ट्रेलर चालक की पहचान जीतलाल यादव निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है, जबकि डीसीएम चालक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें