फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नदी में नहाते समय बालक को घड़ियाल ने दबोचा

विज्ञापन
बौंडी के मंगरवल में घड़ियाल के हमले में घायल नैतिक व मौजूद परिजन। - फोटो : बौंडी के मंगरवल में घड़ियाल के हमले में घायल नैतिक व मौजूद परिजन।
विज्ञापन
बौंडी। गर्मी से परेशान एक बालक सोमवार को अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान एक घड़ियाल ने उसका पैर दबोच लिया। बालक के चिल्लाने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे किसी प्रकार बचाया। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बालक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के मंगरवल निवासी नैतिक (10) अपने दोस्तों के साथ घर के पास खेल रहा था। तभी नैतिक व उसके दोस्तों ने परिजनों से नदी में नहाने की बात कही। इसके बाद सभी गांव के पास बह रही सरयू नदी में नहाने चले गए। पानी में अठखेलियां करते समय एक घड़ियाल ने नैतिक का पैर मुंह में दबोच लिया और उसे गहरे पानी की ओर खींचने लगा। दर्द से चीखते हुए नैतिक ने बचाव की गुहार लगाई।
नैतिक को खतरे में देख आसपास के ग्रामीण नदी में कूदे और किसी प्रकार घड़ियाल को भगाकर नैतिक की जान बचाई। ग्रामीणों ने नैतिक को नदी से बाहर निकाला तो उसके पैर में गहरे जख्म थे। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। जख्मी बालक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें