फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान रोकने पर बीडीओ को फटकार

Wed, 01 Jun 2016 11:05 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
शिकायत करते फरियादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा का सात माह से मानदेय भुगतान नहीं किए जाने पर उपायुक्त मनरेगा ने बीडीओ पयागपुर को कड़ी फटकार लगाई है। एक सप्ताह में भुगतान कराने के आश्वासन के बाद रोजगार सेवक ने आत्मदाह के निर्णय को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


ग्राम रोजगार सेवक संघ के  जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा विकासखंड पयागपुर के ग्राम पहड़वा में रोजगार सेवक के पद पर तैनात हैं। उनको लगभग सात माह से मानदेय नहीं दिया गया था। बीमारी के कारण उनको इलाज कराने में भी समस्या हो रही थी। मानदेय भुगतान नहीं होने पर उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी थी।

जिसके बाद बुधवार को उपायुक्त मनरेगा वीरेंद्र सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को बुलाया था। डीसी ने खंड विकास अधिकारी पयागपुर अनूप कुमार सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए भुगतान के निर्देश दिए। एक सप्ताह में भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें