फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ में उतरे करंट से बेटी की मौत, मां झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के नई हवेली गांव में खेत में मां-बेटी घास काटने गई थीं। खेत में लगी बाड़ में पास में ही लगे बिजली के खंभे से करंट उतर आया। घास काटते समय मां-बेटी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। इसमें बेटी की मौत हो गई, जबकि मां का सीएचसी पयागपुर में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलालपुर के नई हवेली गांव में महिला रानी अपनी बेटी सपना के साथ खेत में घास काटने गई थी। यहां खेत में बाड़ लगी हुई है। पास ही लगे बिजली के खंभे से बाड़ में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर मां-बेटी झुलस गईं। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी पयागपुर ले जाया गया। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि सपना की अस्पताल लाने पर मौत हो चुकी थी। झुलसी महिला का इलाज किया जा रहा है। परिवारीजन शव लेकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें