फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 कंटेनमेंट जोन बने ग्रीन जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना मरीज मिलने के बाद घोषित किए गए 29 कंटेनमेंट जोन को ग्रीन जोन बना दिया गया है। यहां की आबादी को 14 दिन बाद राहत मिल सकी है।
विज्ञापन

तहसील सदर बहराइच के कोतवाली नगर के ग्राम जगतापुर, मोहल्ला वजीरबाग, जोशियापुरा, ब्राहम्णीपुरा व बशीरगंज उत्तरी व दक्षिणी, थाना रिसिया के मोहल्ला ऋषि भूमि, कोतवाली देहात के ग्राम चंद्रिकापुरी कॉलोनी, थाना दरगाह शरीफ अंतर्गत मोहल्ला चांदमारी, ग्राम बरागुन्नू व कल्पीपारा कॉलोनी, थाना रानीपुर के ग्राम गुदवापुर, तहसील महसी के थाना हरदी के ग्राम सिसइया, सिपहिया प्यूली व सिरजापुर, थाना रामगांव के ग्राम किशुनपुर मीठा को कंटेनमेंट जोन से ग्रीन जोन में बदल दिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह तहसील कैसरगंज के थाना जरवल रोड के ग्राम मीरगंज रेवादा व अट्ठैसा, थाना फखरपुर के पारले मिल, तहसील व थाना पयागपुर के ग्राम कलाम सतरही व सतरही, थाना हुजूरपुर के ग्राम टेड़िया सिंहपुर व बांसफोड़न पुरवा, थाना विशेश्वरगंज के ग्राम पहुंचकट्टा व रानीपुरवा मनिकापुर, थाना पयागपुर अंतर्गत बस स्टाप पयागपुर, तहसील नानपारा के थाना खैरीघाट के ग्राम बर्धाकला, थाना रुपईडीहा के ग्राम निबिया, मोतीपुर के थाना मुर्तिहा के ग्राम कठौतिया में कोविड-19 के संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के बाद इन जगहों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। सीएमओ की संस्तुति के आधार पर 14 दिनों से इन क्षेत्रों में कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि न होने के कारण डीएम ने कंटेनमेंट जोन को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर ग्रीन जोन में बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें