फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन लो पंचों और प्रधान, सुपोषण पर दो ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। बीआरसी भवन विशेश्वरगंज से सुपोषण जागरुकता साइकिल रैली को जिलाधिकारी ने रवाना किया। रैली पूरे गांव में भ्रमण करते हुए सीएची पहुंचकर कट्टा पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद सभा हुई। जिसमें लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज विकासखंड अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में सुपोषण जागरुकता साइकिल रैली का आयोजन हुआ। बाल विकास, नीति आयोग और पिरामिल फाउंडेशन की ओर से आयोजित साइकिल रैली को जिलाधिकारी शंभु कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र सही पोषण, देश रोशन और सुन लो पंचो और प्रधान, सुपोषण पर दो ध्यान, का नारा लगाते हुए कंछर, विशेश्वरगंज होते हुए सीएचसी पहुंचकट्टा पहुंची। यहां पर गोष्ठी हुई। इसमें ब्लाक परिवर्तन अधिकारी सतेंद्र सिंह ने कुपोषण को दूर भगाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

सीडीपीओ दीपा गुप्ता पोषण संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ अरविंद चौहान, एसडीएम रामआसरे वर्मा, सीएचसी अधीक्षक रणजीत सिंह, संदीप सिंह, बीपीएम ममता मिश्रा, यूनीसेफ से रामकृष्ण, परमहंस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें