फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारे का सहारा कहलाता सांवरा...

Thu, 05 May 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहराइच के श्याम मंदिर में भजन संध्या के दौरान मेवे की मालाओं से सजा खाटू श्याम का दरबार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। रेलवे स्टेशन स्थित श्रीश्याम मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित भजन संध्या में राजस्थान से आए गायकाें ने समां बांध दिया। श्याम भक्त भजनों पर खूब थिरके और जयकारे लगाए।
विज्ञापन


इससे पूर्व कलकत्ता व जयपुर सेे मंगवाई गई मेवे की विशेष मालाओं से श्याम बाबा का शृंगार व विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। 

रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्रीश्याम मंदिर परिसर में बुधवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इससे पहले श्याम मंदिर कमेटी की ओर से कलकत्ता व जयपुर से मंगाई गई मेवे की स्पेशल माला से प्रभु का शृंगार किया गया।

वहीं जयपुर से आए भजन गायक गोविंद जी शमी व निशादत्त शर्मा ने हारे का सहारा कहलाता सांवरा, हम भगतों पे किरपा बरसाता सांवरा..., आ दरश दिखा दे श्याम, तुझे तेरे लाल बुलाते हैं..., हे खाटू वाले श्याम तेरी लीला न्यारी है, कोई जान नहीं पाया हम तो संसारी हैं..., आदि भजनों को प्रस्तुत कर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में कमेटी के अध्यक्ष विमल टेकड़ीवाल व बीना टेकड़ीवाल को बधाई दी गई। इस अवसर पर तमाम श्याम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें