फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ओपीडी में मरीजों की भीड़

Sat, 22 Nov 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में परचा काउंटर पर लगी भीड़।-संवाद
विज्ञापन
बहराइच। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। तेजी से बदलते तापमान के कारण सर्दी, खांसी और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को ओपीडी में कुल 1210 मरीज पहुंचे, जिनका चिकित्सकों ने उपचार किया।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा भीड़ मेडिसिन विभाग में रही, जहां सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। कई लोग बरामदे में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इसी तरह महिला विंग में भी स्थिति लगभग वैसी ही रही। यहां 190 से अधिक महिलाओं का उपचार किया गया। सुबह से दोपहर तक लगातार महिलाएं ओपीडी में पंजीकरण कराने के लिए लाइन में लगी रहीं।

बाल रोग विभाग में भी सांस से संबंधित बीमारियों वाले छोटे मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी बनी हुई है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके कुरील ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों के खानपान और पहनावे पर ध्यान देना जरूरी है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बीमार बच्चों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन आने वाले सभी बच्चों की जांच कर दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें