फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पति पर क्रॉस केस दर्ज

Sun, 23 Jul 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रसूता के साथ छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को बचाने के लिए प्रशासन पूरा जोर लगा रहा है। शनिवार को दोपहर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद केस के वादी के खिलाफ भी पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई से पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को प्रसव पीड़ा के बाद उसके पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरके मिश्रा पर पति ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इसको लेकर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई थी।

डॉक्टर के खिलाफ जिलाधिकारी अजयदीप सिंह के आदेश पर शनिवार को दोपहर कोतवाली नगर की पुलिस ने छेड़छाड़ समेत पांच धाराओं में केस दर्ज किया था। वहीं, शनिवार देर रात अस्पताल प्रशासन के दबाव में चिकित्सक डॉ. आरके मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें गिरोहबंदी, सरकारी कामकाज में बाधा, मारपीट समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। मुकदमे में 10-12 अज्ञात लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें