बर्दिया गांव में तालाब के पास बैठा मगरमच्छ।
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज के बर्दिया गांव के पास तालाब में बृहस्पतिवार को विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तालाब में बच्चे और पशु अक्सर नहाने पहुंचते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने तालाब के आसपास आवाजाही बंद कर दी है।
बर्दिया निवासी सूफियान मालिक ने वन विभाग से मगरमच्छ का जल्द रेस्क्यू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते मगरमच्छ नहीं निकाला गया तो दुर्घटना हो सकती है। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि सूचना पर टीम भेजी गई है। मगरमच्छ का रेस्क्यू कराया जाएगा। ग्रामीणों से तालाब के आसपास न जाने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।