फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा। गोंडा मार्ग स्थित शिवनगर में एक मिल में काम करने वाले मजदूर की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के प्रार्थना पत्र पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पयागपुर के इमलियागंज निवासी राजू (30) शिवनगर स्थित एक मिल में कार्य करते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे मिल में काम करते समय अचानक उनके पेट में दर्द उठा। जिस पर वह कुछ दूरी पर जाकर बैठक गए। इसके कुछ ही देर बाद राजू बेहोश हो गए। वहां काम कर रहे अन्य साथी उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें