पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आपसी संघर्ष को बताया गया मौत का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में वन्यजीवों की मौत का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शनिवार को गेरुवा नदी में एक घड़ियाल का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम में आपसी संघर्ष को मौत का कारण बताया गया है।
कतनिर्याघाट वन्यजीव प्रभाग के सदर रेंज में बहने वाली गेरुआ नदी में शनिवार को एक घडि़याल मृत पड़ा मिला। शव देख वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट अनूप कुमार ने इसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर को दी। शव की जानकारी पर डीएफओ की अगुवाई में घड़ियाल के शव को नदी से बाहर निकलवाया गया और पशु चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। डीएफओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घड़ियाल की उम्र 45 से 50 वर्ष निकली है। वहीं डॉक्टरों के पैनल ने आपसी संघर्ष में मौत होने की पुष्टि की है।