फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पड़ोसी से हुआ विवाद, फंदे से झूल गई किशोरी

Mon, 18 Mar 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी शनिवार की शाम फंदे से झूल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक पड़ोसी के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद अचानक वह फंदे से झूल गई।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इमामगंज निवासी फरीन (17) का शव शनिवार की शाम में फंदे से झूलता मिला। शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक के चाचा जाकिर हुसैन ने बताया कि फरीन का पड़ोसी के साथ विवाद हुआ था। फरीन ने अचानक फांसी लगा ली। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की बात सामने आई है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें