फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ इनामी अपराधी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। जिले के कई थानों में दर्ज आपराधिक मुकदमों में वांछित व इनामी अपराधी को पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। देहात कोतवाली क्षेत्र के आगापुरवा गांव निवासी सलमान के खिलाफ हुजूरपुर, कैसरगंज, फखरपुर व श्रावस्ती जिले के भिनगा थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

फखरपुर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि अपराधी सलमान सुआताली मोड़ के पास से मौजूद है। इस पर थानाध्यक्ष ने दल-बल के साथ घेराबंदी करके सलमान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें