फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर युवक की मौत

Sun, 31 Jul 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम आवास के निकट हुए हादसे में सड़क पर गिरे बाइक सवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में घायल दो लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


पुरानी बाजार, भिनगा निवासी इरफान रविवार को बाइक से कलेक्ट्रेट की ओर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक इलियास व जसराम की बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर पीछे बैठा जसराम निवासी सधईपुरवा सड़क कर गिर गया।

इसी बीच कलेक्ट्रेट की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जसराम को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे इलियास व इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें  जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक भिनगा राम यतन के मुताबिक ट्रैक्टर में नंबर नहीं है। चालक का पता नहीं चल सका है। उसकी चालक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें