डीएम आवास के निकट हुए हादसे में सड़क पर गिरे बाइक सवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में घायल दो लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुरानी बाजार, भिनगा निवासी इरफान रविवार को बाइक से कलेक्ट्रेट की ओर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक इलियास व जसराम की बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर पीछे बैठा जसराम निवासी सधईपुरवा सड़क कर गिर गया।
इसी बीच कलेक्ट्रेट की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जसराम को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे इलियास व इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक भिनगा राम यतन के मुताबिक ट्रैक्टर में नंबर नहीं है। चालक का पता नहीं चल सका है। उसकी चालक की जा रही है।