फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 04 Jul 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मैक की तस्करी कर नेपाल ले जाते समय एक युवक को एसएसबी के जवानों ने प्राईवेट बसअड्डे के निकट रुपईडीहा कस्बे में दबोच लिया। उसके पास से 28 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत एसएसबी के मुताबिक छह लाख के आसपास है। बरामद स्मैक को सीज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


एसएसबी के सहायक सेनानायक रविशंकर कुमार ने बताया कि स्मैक की खेप सोमवार दोपहर में नेपाल ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर कस्बे में स्थित प्राईवेट बसअड्डे पर इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह, कांस्टेबिल आनंद पांडेय, मनतेश आदि ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोचा गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक की पहचान सुनील निषाद पुत्र रामफेरे निवासी साकेतनगर के रूप में हुई है। उसने बताया कि कयूम नामक व्यक्ति ने स्मैक सीमा पर पहुंचाने के एवज में दो हजार रुपये देने की बात कही थी। बरामद स्मैक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें