फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में महिला का शव, हत्या की आशंका

Sun, 12 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे से 200 मीटर की दूरी पर नहर में रविवार दोपहर बाद एक महिला का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। जिससे लग रहा है कि महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। 
विज्ञापन


कैसरगंज थाना अंतर्गत हाईवे एनएच 28सी पर स्थित पवही गांव के पास बहने वाली नहर में दोपहर बाद आसपास के लोगों ने एक महिला का शव उतराता देखा। इस पर सूचना थाने को दी गई।

प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर महिला के शव को नहर से निकलवाया। आसपास गांवों के लोगों को एकत्र किया गया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले। जिससे लग रहा है कि हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है।
विज्ञापन


शिनाख्त न होने के चलते फोटोग्राफी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल महिला की मौत के कारणों का सही पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें