फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर महिला यात्रियों को लूटा

Thu, 09 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
लूट के बाद बिलखतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिश्तेदारी में शादी समारोह से लौट रहीं महिलाओं को बुधवार देर रात जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने लूट लिया। महिलाओं ने विरोध कर पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश चाकू हवा में लहराते हुए भाग गए। बदमाश महिलाओं के पास मौजूद नकदी और जेवरात लूट ले गए। इस मामले में रात में ही थाने पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन केस दर्ज नहीं किया है। 
विज्ञापन


नानपारा के कसगर मोहल्ला निवासी अनीता की बहन की बेटी का विवाह लखनऊ में था। वह अपने परिवारीजनों समेत वैवाहिक समारोह में शामिल होने लखनऊ गई थीं। अनीता के साथ उनकी छोटी बहन लक्ष्मी पुत्री सगुन, खुशी व पुत्र कृष्ण भी साथ में था।

वैवाहिक समारोह में शामिल होकर सभी पैसेंजर ट्रेन से जरवलरोड होते हुए नानपारा के लिए रवाना हुए। पैसेंजर ट्रेन देर शाम जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उस समय अंधेरा था। स्टेशन से महिलाओं को जरवलरोड तिराहा पहुंचकर बहराइच के लिए बस पकड़नी थी।
विज्ञापन


महिलाएं जब ट्रेन से उतरकर ओवरब्रिज क्रॉस करने के लिए बढ़ीं, तभी दो बदमाश मौके पर पहुंच गए और चाकू लहराते हुए उन्होेंने बैग छीन लिया। अनीता व उनकी बहन ने विरोध किया तो जानमाल की धमकी दी। फिर भी महिलाओं ने शोर मचाते हुए मुकाबला किया। इस पर कुछ दूरी पर मौजूद लोग दौड़े, लेकिन रेलवे स्टेशन पर अंधेरा होने के चलते बदमाश बैग लूटकर भाग गए।

अनीता के मुताबिक बैग में उनके व छोटी बहन लक्ष्मी के सोने-चांदी के सभी गहने व 18 हजार रुपये नकदी भी थी। घटना की सूचना रात में ही जीआरपी थानाध्यक्ष गोंडा, आरपीएफ  थानाध्यक्ष बुढ़वल को दी गई। सूचना पाकर देर रात मौके पर पहुंचे अधिकारियों को पीड़िता ने तहरीर दी। महिलाओं व रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस टीम लौट गई। इस मामले में जीआरपी थानाध्यक्ष ने केस दर्ज कर जांच करने को कहा है। 


जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर आए दिन अंधेरा पसरा रहता है। शाम होते ही यहां अंधेरा पसर जाता है। यात्री भी नहीं रहते। ऐसे में चोर, उचक्के और बदमाश सक्रिय हो जाते हैं। आने वाली पैसेंजर व अन्य ट्रेनों के यात्रियों को उचक्के व बदमाश निशाना बनाते हैं। कुछ दिनों पूर्व भी एक महिला को बदमाश लूट चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें