फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला की मौत, पांच घायल

Fri, 20 Nov 2015 10:40 PM IST
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। रिसिया थाना अंतर्गत ग्राम तुला मझौवा गांव निवासी मुमताज अपनी पत्नी महताब (30) को बाइक पर बिठाकर शुक्रवार दोपहर में खरीदारी के लिए रिसिया बाजार आए थे।
विज्ञापन


बाजार में कामकाज निपटाने के बाद शाम पांच बजे वह पत्नी के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बाइक सवार दंपती जब रिसिया-कटिलिया मार्ग पर गुलरिया मोड़ के निकट पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने साइड लेने के दौरान टक्कर मार दी।

बाइक सवार महताब की चुनरी ट्रक में फंस गई और वह सड़क पर गिर गई। मौके पर ही महताब की कुचलकर मौत हो गई। जबकि मुमताज बाइक समेत खड्ड में गिर गये। चालक चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा के बाद शव सौंप दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उधर हरदी थाना अंतर्गत लखनापुर गांव निवासी राम सूरत (40) गुरुवार को खैरीघाट थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव गया था। गांव निवासी एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। रामसूरत के साथ सियावती (35) व संतराम (28) भी गए थे।

अंतिम संस्कार होने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर गांव लौटने लगे। लेकिन बेहड़ा मार्ग पर नौव्वनपुरवा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक ने राम सूरत की बाइक को टक्कर मार दिया। इससे तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां सियावती की हालत नाजुक बनी हुई है।

उधर, हरदी थाना क्षेेत्र के एरिया बंभौरी गांव निवासी गोविंद सिंह (40) व राजेंद्र प्रसाद (60) की गांव के मोड़ पर बाइक से आमने-सामने से टक्कर हो गई। गोविंद व राजेंद्र को उनके परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। राजेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें