फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या, पति हिरासत में

Fri, 20 May 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सहदेई जमादारपुरवा गांव में एक विवाहिता को परिवारीजनों ने विवाद के चलते तीन दिन तक भूखा रखा। इसके बाद रात में गला दबाकर मार डाला। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं शव को उतार कर अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी। लेकिन तभी सूचना मिलने पर पर मृतका के मायकेवाले पहुंच गए और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया। पिता ने हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।

रिसिया क्षेत्र में सहदेई जमादारपुरवा निवासी दीपमाला (25) का तीन दिन पूर्व घर में खाना बनाने को लेकर ससुराल के लोगों से विवाद हो गया था। इस पर ससुरालजनों ने दीपमाला से किनारा कस लिया। आरोप है कि उसे घर के कामों से अलग कर दिया। तीन दिन बिना भोजन के भूखा प्यासा रखा गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना दीपमाला ने मायके रुपईडीहा क्षेत्र में ग्राम श्रवणतारा निवासी पिता रामकिशुन को दी। मायकेवालों ने पारिवारिक विवाद समझ दीपमाला को समझाया। ससुराल के लोगों से भी बातचीत करने की बात कही। इस दौरान दो दिन उसने आस पड़ोस में जाकर पानी पिया।

गुरुवार रात में दीपमाला के चीखने की आवाज पड़ोस के लोगों ने सुनी तो मायके को सूचना दी। शुक्रवार सुबह दीपमाला के पिता राम किशुन और परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। ससुरालीजन उसकी लाश को जलाने की तैयारी कर रहे थे।

मृतका के पिता ने रिसिया थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राम किशुन का आरोप है कि उनकी बेटी दीपमाला को भूखा प्यासा रखने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई।

इस संबंध में रामकिशुन ने तहरीर भी दी है। कहा कि पूर्व में भी कई बार ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित कर चुके हैं। पड़ोस के लोगों ने हत्या के समय दीपमाला की चीख सुनने की बात कही है। थानाध्यक्ष के मुताबिक तहरीर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मृतका के पति बबलू और ससुर रोहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ससुराल पक्ष के अन्य लोग फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें