फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला की हत्या, केस

Thu, 16 Jun 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने शादी के चार माह बाद ही एक विवाहिता को बुधवार रात लाठियों से पीटकर मार डाला। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए विवाहिता के शव को फांसी के फंदे से लटकाकर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति और ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। दोनों आरोपी घटना के बाद फरार हैं। 
मोतीपुर क्षेत्र में ग्राम कुड़वा गुलालपुरवा निवासी मेड़ाई लाल के पुत्र दिलीप का विवाह चार माह पूर्व श्रावस्ती जिले के ग्राम तुलसीपुर सोनवा निवासी शांती देवी (20) के साथ हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाह के बाद से कम दहेज की बात कहकर ससुराली जन शांती को प्रताड़ित कर रहे थे। उसे भूखा प्यासा रखकर मारते-पीटते थे। इस बारे में शांती ने मायके के लोगों को सूचना भी दी। बताया कि 50 हजार रुपये और बाइक के लिए ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं।

मृतका के पिता संतराम के मुताबिक उन्होंने इस बारे में दामाद और समधी से बात की और स्थिति सुधरने पर डिमांड पूरी करने को कहा। संतराम का कहना है कि बुधवार रात दामाद और समधी ने शांती को मारा पीटा तो उसने पड़ोसी के माध्यम से घटना की जानकारी दी। 

इसकी भनक लगने पर रात में ही ससुराल वालों ने शांती को लाठियों से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। शांती के चीखने चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो रात में पिता संतराम को सूचना दी। संतराम सुबह परिवार के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा तो ससुरालीजन लापता थे।

शांती का शव छत के छल्ले से बंधा लटक रहा था। पिता संतराम ने मोतीपुर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अफसर परवेज ने गांव पहुंचकर विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर ससुर मेड़ई लाल और पति दिलीप कुमार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें