फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या, दामाद पर केस

Fri, 05 Aug 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की ससुराल जाने के लिए गुरुवार शाम घर से निकली महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव से दूर खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या का आरोप महिला के दामाद पर है। पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र में नई बस्ती भटेहटा निवासी रज्जन ने छोटी बेटी शबनम का ‌विवाह साल भर पूर्व खैरीघाट क्षेत्र में मरकटी बौंडी निवासी मोहम्मद हुसैन उर्फ फिरोज के साथ किया था। मोहम्मद हुसैन की गतिविधियां ठीक नहीं होने के चलते उसकी अपनी पत्नी से अनबन रहती थी।

छह माह पूर्व एक घटना में मोहम्मद हुसैन को जेल हो गई। उत्पीड़न और पति की हरकतों से तंग आकर कुछ माह पूर्व शबनम मायके में आकर लगी। इस बीच शबनम की मां कमरुलनिशा का भी दामाद से फोन पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


माता-पिता ने शबनम के गुजारे भत्ते के लिए कोर्ट में केस दायर कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों में झगड़ा बढ़ गया। सप्ताह भर पूर्व बड़ी बहन महनाज का प्रसव हुआ तो उसकी देखभाल शबनम उसके घर फुलवरिया चली गई। शुक्रवार को बहराइच की कोर्ट में शबनम के गुजारे भत्ते के केस की पेशी थी।

न्यायालय में केस की पैरवी के लिए कमरुलनिशा (45) गुरुवार शाम बेटी शबनम को लेने बड़ी बेटी के घर गई थी। उसे बेटी के साथ शुक्रवार सुबह कोर्ट में पहुंचना था। लेकिन कमरुलनिशा बड़ी बेटी की ससुराल नहीं पहुंची। शुक्रवार सुबह उसका शव नानपारा से 11 किलोमीटर की दूर खेत में पड़ा मिला।

सूचना पर पति रज्जन व परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। खेत की मेड़ पर मृत पड़ी कमरुलनिशा के गले में दुपट्टा कसा था। इससे गला दबाकर हत्या की बात कई गई है।

रज्जन ने दामाद मोहम्मद हुसैन पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस नामजद केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 

सास की हत्या का आरोपी मोहम्मद हुसैन दो माह पूर्व जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया है। रज्जन के मुताबिक जेल से निकलने के बाद वह गुजारा भत्ते का मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें