फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंग रेप

Fri, 01 Jul 2016 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर में घुसकर गुरुवार रात जेठ व उसके दो साथियों ने रेप किया। विरोध करने पर महिला को पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला के जेठ और उसके दो सालों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हमले का केस दर्ज कराया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। महिला का जेठ से विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


काफी समय से चल रहे संपत्ति विवाद के चलते महिला के पति व जेठ में कई बार मारपीट भी हो चुकी है। आरोपी जेठ फकीरे गिलौला स्थित अपनी ससुराल में रहता है। आरोप है कि वह छोटे भाई की संपत्ति हड़पने की कई बार कोशिश कर चुका है। इससे दोनों भाइयों में रंजिश चल रही है।

छोटे भाई का कहना है कि गुरुवार शाम वह बाजार गया था। घर में 20 वर्षीय पत्नी अकेली थी। इस दौरान फकीरे और उसके साले जाबिर व सद्दाम ने घर में महिला के साथ रेप किया। विरोध करने पर लाठी व ईंट से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


रात में पति घर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। उसने लहूलुहान हालत में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और अपने भाई फकीरे, उसके साले सद्दाम व जाबिर के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें