फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जलकर महिला की मौत

Sun, 12 Jul 2015 10:50 PM IST
बहराइच / अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गनियापुर गांव में एक महिला की रविवार को संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। महिला के पिता ने दामाद व उसकी बहू पर संबंधों के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनियापुर निवासी मीरा देवी (48) रविवार सुबह घर में थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गांव स्थित मायके से उसके पिता जगदीश प्रसाद समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

महिला के पिता जगदीश का कहना कि उसके दामाद रामकेशवल और उसकी बहू के बीच संबंध थे। जिसके चलते मीरा की हत्या कर वारदात को आत्महत्या बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अपने दामाद व उसकी बहू को नामजद करते हुए पुलिस में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें