फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार

Thu, 02 Jul 2015 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली नानपारा के एक गांव निवासी नाबालिग चाचा ने छह वर्षीय मासूम भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। इसके बाद वह घर से फरार हो गया। गंभीर हालत में बालिका को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


परिवार के लोग मामले को दबाना चाह रहे थे। इसी दौरान किसी ने एसपी को सूचना दी। एसपी ने सीओ को भेजकर बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल बुलवाया है। साथ ही मां से तहरीर लेकर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

एक गांव की छह वर्षीय बालिका के पिता की अरसे पूर्व मौत हो चुकी है। मां बुधवार को बेटी को अपनी देवरानी और जेठानी के सहारे छोड़कर मायके चली गई थी। घर पर बालिका का एक 17 वर्षीय चाचा भी है। गुरुवार देर शाम वह टॉफी देने के बहाने बालिका को कमरे में बुला ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बालिका के बेहोश होने पर चाचा घर से भाग निकला। काफी देर बाद परिवार के सदस्यों को वारदात का पता चला तो सभी बालिका को लेकर मटेरा चौराहा स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। इस दौरान बालिका की मां भी आ गई थी लेकिन परिवार के लोग पूरे मामले को दबाने के प्रयास में थे।

इसी बीच किसी ने एसपी नेहा पांडेय को घटना की सूचना दे दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ भरत यादव को मौके पर भेजा है। बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक को बालिका की मां से तहरीर लेकर केस दर्ज करने को कहा गया है। आरोपी को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें