फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा पुलिस व एसओजी टीम ने हांड़ा बसेहरी गांव के पास दो शातिर बदमाशों को असलहों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें एक ईनामी बदमाश लगभग साल भर से फरार था। इनके कब्जे से चार देशी तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत आईपीएस व अपर पुलिस अधीक्षक देहात अरविंद भूषण पांडेय की अगुवाई में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया था।

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के हांड़ा बसेहरी गांव के निकट पुलिया के पास चेकिंग करते हुए मोतीपुर थाना क्षेत्र के रायबोझा निवासी इसरार अली उर्फ रानू और निबिया शाह मोहम्मदपुर गांव निवासी मुजम्मिल अंसारी को दबोच लिया।
विज्ञापन


इनके कब्जे से 315 बोर के चार देशी तमंचे बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि मुजम्मिल अंसारी के खिलाफ नानपारा कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत एक वर्ष पूर्व मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वह फरार चल रहा था।

एसपी ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। एसपी ने बताया कि इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से जल्द असलहों के बड़े रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें