फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, पांच घायल

Fri, 23 Dec 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज पढ़कर लौट रहे दो बच्चों को लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार को एक कार ने रौंद दिया। उनमें छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा कैसरगंज के निकट जीप की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई और दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


जरवल रोड क्षेत्र में ग्राम झुकिया मजरा मुड़िया डीह निवासी इरफान के पुत्र रेहान (8) व अरमान (5) अकेले झुकिया बैरियर के निकट मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। नमाज के बाद दोनों बच्चे लखनऊ-बहराइच मार्ग पार कर रहे थे तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बच्चे हवा में उछलकर सड़क पर गिर गए। कार से रौंदकर पांच वर्षीय अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़े। आनन-फानन में लहूलुहान रेहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया है। कैसरगंज क्षेत्र में हैदरपुर नौबस्ता निवासी नूर हसन (40) सुबह खरीदारी करने के लिए कैसरगंज बाजार गया था। साइकिल से लौटते समय लखनऊ-बहराइच मार्ग पर द्वारिकापुरी गांव के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी।

सड़क पर गिरे नूरहसन को रौंदते हुए चालक वाहन समेत फरार हो गया। नूर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं गोंडा-बहराइच मार्ग पर बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में गिलौला निवासी चंदन व रंजन तथा चिलवरिया निवासी आसिफ और बाबू घायल हो गए। उन्हें निजी चिकित्सकों के पास ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें